
महिला कांग्रेस ने सोमवार को महिला आरक्षण कानून को तत्काल प्रभाव से लागू करने तथा इसमें ओबीसी, एससी एवं एसटी वर्ग की महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग को लेकर देशव्यापी पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने टीटी नगर पोस्ट ऑफिस, भोपाल से पीएम के नाम पोस्टकार्ड भेजे। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा, आरक्षण शीघ्र लागू किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि दायरे में ओबीसी, एससी एवं एसटी महिलाओं को उनका प्रतिनिधित्व मिले।
