
बिच्छू डॉट कॉम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विदिशा जिले में धान की फसल पर मंडरा रहे संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने सम्राट अशोक सागर परियोजना (हलाली बांध) से नहरों के माध्यम से सिंचाई के लिए तत्काल पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 76 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल को पानी की जरूरत है। पटवारी ने कहा कि किसान पानी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन भी दे चुके हैं, लेकिन अब तक राहत नहीं मिली है। उन्होंने प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का आंकलन करने, पात्र किसानों को राहत और फसल बीमा का लाभ देने तथा अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश देने की मांग की।
