
बिच्छू डॉट कॉम। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत प्रदेश में 20 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर पर मार्च और रैलियां आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में मप्र कांग्रेस ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं। पार्टी इसके जरिए अभियान को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। अभियान के अगले चरण में 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक वोट बचाओ, देश बचाओ चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी अभियान से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचाएगी। ब्लॉक स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारी जिला अध्यक्षों को सौंपी गई है। इस बीच इंडिया गठबंधन की ओर से एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली की जाएगी।
