रेलवे परियोजनाओं की अड़चनें दूर करने चार स्तर पर बनीं समितियां

रेलवे परियोजनाओं

बिच्छू डॉट कॉम। प्रदेश में रेलवे परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए सरकार ने चार स्तर पर समन्वय समितियां गठित की हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव के अनुसार राज्य, संभाग, जिला और प्रमुख सचिव स्तर पर समितियों का गठन किया है। इनका उद्देश्य नई रेल लाइन, गेज कन्वर्जन, मल्टी-ट्रैकिंग और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) व अंडरब्रिज (आरयूबी) से जुड़ी परियोजनाओं में आ रही अड़चनों को समय पर दूर करना है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय रेलवे परियोजना समन्वय समिति का गठन किया गया है। समिति की प्रत्येक छह महीने में एक बैठक अथवा आवश्यकता अनुसार बैठक आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय रेलवे परियोजना समन्वय समिति का गठन कलेक्टर की अध्यक्षता में किया गया है। समिति की प्रत्येक माह में एक बैठक होगी।

Related Articles