
बिच्छू डॉट कॉम। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे। अक्षय तृतीया के अवसर पर उन्होंने किरार समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत की। मीडिया से चर्चा में केंद्रीय मंत्री चौहान ने नारी वंदना विधेयक को सदन में गिराने को विपक्ष का पाप बताया। उन्होंने कहा, यह विधेयक देश की प्रगति में महिलाओं के कोम्बान का सम्मान था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता के तहत 2029 से 33त्न महिला आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए लाया गया था। उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर आरोप लगाया कि उन्होंने बहनों के सम्मान और उनके सपनों को कुचला है, जिसके परिणाम भुगतने होंगे। वहीं जब उनसे कांग्रेस द्वारा विरोध आरक्षण का विरोध नहीं किया बल्कि परफॉर्मेंस को लेकर बताए जाने पर प्रतिक्रिया चाही तो उनका कहना था कि, ऐसा था तो पारित क्यों नहीं होने दिया? बढ़ती सीटों से उनको क्या दिक्कत थी? यह विधेयक का विरोध नहीं तो और क्या है? अब कांग्रेसी केवल घुमा फिरा के बात कर रहे हैं।
