
बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में आयोजित संगठन की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि गुरुदेव के मार्गदर्शन में सोमनाथ पुनर्स्थापना का यज्ञ फिर शुरू हुआ है। एक हजार वर्ष पहले देश के पवित्र धाम को आक्रमणकारियों ने ध्वस्त किया था और अब पुनर्स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन सांस्कृतिक धारा गंगोत्री से गंगासागर तक निरंतर प्रवाहित हो रही है। डॉ. यादव ने गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा कि देश के हर हिस्से से लोग बेंगलुरु कर उनके सान्निध्य में जीवन को आनंदपूर्वक जीने का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आने और जाने वाली श्वासों के बीच प्रसन्नतापूर्वक जीना ही परम आनंद है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश से नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार और मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने संगठन के नशामुक्ति अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि योग, ध्यान और प्राणायाम के जरिए लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा रहा है।
