ठेकेदारों से अवैध वसूली के आरोप में ईई को आरोप पत्र

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को प्रभावी रूप से लागू करते हुए एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। कंपनी प्रबंधन ने ठेकेदारों से कथित रूप से अवैध धनराशि की मांग एवं अन्य गंभीर अनियमितताओं के आरोपों के चलते कार्यपालन अभियंता (शहर), छिंदवाड़ा शरद बिसेन के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू करते हुए औपचारिक आरोप-पत्र जारी किया है। जारी दस्तावेजों के अनुसार उनके विरुद्ध ठेकेदारों से बिलों के भुगतान एवं अन्य कार्यों के एवज में अवैध राशि की मांग, पद का दुरुपयोग तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियमों के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। साथ ही तत्काल प्रभाव से उन्हें स्थानांतरित कर कार्यपालन अभियंता (प्रवर्तन), छतरपुर पदस्थ किया गया है। कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार, अनियमितता एवं कदाचार के मामलों में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

Related Articles