आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्ययोजना बनेगी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित मप्र आदिवासी अधिकार, संरक्षण एवं सशक्तिकरण समिति की प्रथम बैठक गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने की। बैठक में आदिवासी समाज के सामाजिक, आर्थिक, क्षणिक एवं संवैधानिक अधिकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आदिवासी समुदाय के समक्ष वर्तमान समय में उपस्थित चुनौतियों, उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, जल, जंगल और जमीन पर अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आजीविका तथा समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीर मंथन किया गया। समिति ने इन विषयों पर प्रभावी एवं ठोस कार्ययोजना तैयार कर प्रदेशभर में आदिवासी समाज के हितों की रक्षा एवं उनके सशक्तिकरण के लिए संगठित प्रयास करने का संकल्प लिया।

Related Articles