नोएडा बवाल: हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार ने तीन हजार तक बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी

नोएडा बवाल

बिच्छू डॉट कॉम। उत्तर प्रदेश में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हाल ही में उभरे श्रमिक असंतोष के बाद सरकार ने त्वरित कदम उठाते हुए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। समिति की सिफारिशों के आधार पर श्रमिकों को तत्काल राहत देते हुए न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है।  नए आदेश एक अप्रैल 2026 से लागू होंगे। शासनादेश के अनुसार, यह वृद्धि अलग अलग श्रेणियों में की गई है। अधिकतम करीब 3000 तक का इजाफा हुआ है। इससे बड़ी संख्या में श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा. नोएडा में हुए उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. आगजनी और तोडफ़ोड़ के मामले में अब तक करीब 300 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फैक्ट्रियों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है और आने वाले समय में अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. इस खबर की कंफर्मेशन जॉइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर राजीव नारायण मिश्रा ने फोन पर दी. नोएडा में हुई हिंसा के पीछे सुनियोजित षड्यंत्र की बात सामने आ रही है।

Related Articles