ट्रंप ने फिर दोहराया-ईरान को किसी भी कीमत पर अनुमति नहीं

ट्रंप

बिच्छू डॉट कॉम। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान आमने-सामने खड़े हैं, जहां कूटनीति की कोशिशें बार-बार नाकाम हो रही हैं और बयानबाजी अब टकराव का रूप ले चुकी है। मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का लगातार सख्त और आक्रामक बयान आग में घी डालने जैसा साबित हो रहा है। जहां ट्रंप ने एक बार फिर साफ शब्दों में ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा।  व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत का सबसे बड़ा मुद्दा परमाणु हथियार है। उन्होंने कहा कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं बना सकता और हम इसे होने नहीं देंगे। ट्रंप के अनुसार, बातचीत में कई बातों पर सहमति बनी थी, लेकिन ईरान इस शर्त को मानने के लिए तैयार नहीं हुआ। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि ईरान आखिरकार इस पर राजी हो जाएगा। ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरान समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ, तो उसके लिए हालात अच्छे नहीं होंगे।

Related Articles