विस मानसून सत्र में कुल 1756 प्रश्नों पर चर्चा होगी, तोमर बोले-पक्ष-विपक्ष मर्यादित बहस करें

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 20 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए इसकी आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान कुल 1756 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें तारांकित प्रश्नों की संख्या 900 और अतारांकित प्रश्नों की संख्या 856 है। इस बार विधानसभा में डिजिटल तकनीक का व्यापक प्रभाव देखने को मिला है, जहाँ कुल प्रश्नों में से 1091 प्रश्न ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुए हैं, जबकि 665 प्रश्न ऑफलाइन जमा किए गए। स्पीकर तोमर ने बताया कि आगामी सत्र में सरकार द्वारा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा और कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को भी चर्चा कर पारित कराया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सत्र अनुशासित और गरिमापूर्ण रहेगा। मप्र विधानसभा में पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर अनुशासन और मर्यादाओं का पालन करते हैं। मेरी सदैव सीमा होती है, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि कामकाज के यह कोशिश रहती है कि सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर मिले। यद्यपि समय की एक कुल घंटे कितने उत्पादक रहते हैं।

Related Articles