मूंग का बंपर उत्पादन होने पर भी खरीदी सीमा घटाई: कांग्रेस

पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल एवं पूर्व प्रवक्ता राहुल राज ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि 10.21 लाख हेक्टेयर में बंपर उत्पादन के बावजूद सरकार ने केवल 4.54 लाख मीट्रिक टन मूंग खरीदी को मंजूरी दी है। प्रति हेक्टेयर खरीदी मात्र 1.20 क्विंटल कर दी है, जबकि वास्तविक उत्पादकता 10 से 12 क्विटल प्रति एकड़ है। राहुल राज ने कहा कि पिछले दो वर्षों में उपार्जन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। विभिन्न जिलों में परिवहन एवं भंडारण के दौरान लगभग 86 हजार क्विंटल गेहूं गायब होने के मामले सामने आए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक है।

Related Articles