आमिर खान की तीसरी शादी पर मुफ्ती का फतवा, शादी शरीयत के खिलाफ

अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना इफराहीम हुसैन का बयान सामने आया है। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया और समाज में चर्चा का विषय बना हुआ है। मौलाना ने कहा है कि इस्लाम में गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना जायज नहीं माना जाता और ऐसा करने वाला शख्स शरीयत के अनुसार गुनहगार होगा। मौलाना ने कहा कि अगर कोई मुसलमान गैर-मुस्लिम महिला से शादी करता है तो यह शरीयत के खिलाफ माना जाएगा। इस तरह के फैसले इस्लाम और शरीयत की शिक्षाओं के अनुरूप नहीं हैं। ऐसे कदमों से इस्लाम के नाम को नुकसान पहुंचता है और समाज में गलत संदेश जाता है।

Related Articles