लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के 12 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर छात्रों को जोडऩे की रणनीति तैयार की है। पार्टी का लक्ष्य इंदौर और आसपास के क्षेत्रों से करीब 50 हजार विद्यार्थियों को कार्यक्रम में जुटाने का है। इसके लिए कांग्रेस सीधे कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और छात्र समूहों तक पहुंच बनाने की तैयारी में है। पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में छात्रों से संपर्क की जिम्मेदारी दी जा रही है। संपर्क में आने वाले विद्यार्थियों के माध्यम से उनके कॉलेज और मित्र समूह के अन्य छात्रों को जोडऩे की योजना है। रजिस्ट्रेशन के जरिए पार्टी के पास कार्यक्रम से जुड़े विद्यार्थियों का संपर्क नेटवर्क भी तैयार होगा। कांग्रेस की इस कवायद को युवा मतदाताओं के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करना है।
01/09/2026
0
4
Less than a minute
You can share this post!
