मप्र हाईकोर्ट की प्रिंसिपल बेंच में पदस्थ जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह 17 सितंबर को रिटायर होंगे। उनके रिटायरमेंट पर 17 सितंबर को दोपहर साढ़े 3 बजे से उन्हें फुल कोर्ट फेयरवेल दिया जाएगा। जस्टिस सिंह के रिटायरमेंट के बाद मप्र हाईकोर्ट में कुल 38 जज बचेंगे। हाईकोर्ट में जजों के कुल 53 पद स्वीकृत हैं, यानी 15 पद खाली हो जाएंगे। जस्टिस सिंह की न्यायिक यात्रा 31 मई 1990 को सिविल जज के रूप में शुरू हुई थी। विभिन्न न्यायिक पदों पर कार्य करने के बाद उन्होंने 1 मई 2023 को मप्र हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। जुलाई 2026 तक हाईकोर्ट में 4.77 लाख केस पेडिंग है।
15/09/2026
0
4
Less than a minute
You can share this post!
