
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ईंधन बचाने की अपील के बीच भाजपा युवा मोर्चा की 23 दिन की बाइक यात्रा को लेकर सवाल उठा। इस पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि भाजपा चाहे तो हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बाइक रैली निकाल सकती है, लेकिन प्रतीकात्मक तौर पर एक दल में सिर्फ 25 बाइकर्स ही चलेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा में पेट्रोल का अपव्यय नहीं दिखेगा। टेलर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा 17 सितंबर से शुरू हो चुकी है और 7 अक्टूबर तक चलेगी।
