
मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि उसका पति समर्थ सिंह फरारी के दौरान वह कटारा हिल्स और बरखेड़ी इलाकों में ठिकाने भी लगातार बदलता रहा। एफआईआर दर्ज होने के पहले ही वह फरार हो गया था। सीबीआई अपने पूरक चालान में कई और खुलासे करेगी। अभी डिजिटल एविडेंस, आईफोन डेटा, वॉइस सैंपल और कॉल रिकॉर्डिंग की जांच रिपोर्ट का विश्लेषण होना बाकी है। ट्विशा के परिजन सीबीआई जांच को लेकर अपना असंतोष जता चुके है। ट्विशा के पिता का कहना है कि न्याय के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। कोर्ट में पेश चार्जशीट में सीबीआई ने यह खुलासा किया है। 636 पन्ने की चार्जशीट में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 13 मई को पुलिस ने दहेज हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।
