गुणवत्ता खराब मिली तो ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, इंजीनियरों को नोटिस

बिच्छू डॉट कॉम। लोक निर्माण विभाग के औचक निरीक्षण में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति में खामियां मिलने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने, नोटिस जारी करने और संबंधित इंजीनियरों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए हैं। 20 अगस्त को सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों की जांच के बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। शहडोल की सरना-करकट सडक़ के ठेकेदार मेसर्स राम कंस्ट्रक्शन के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई शुरू करने को कहा गया है। गेरुई-जेमुनिहा सडक़ का काम भी संतोषजनक नहीं मिलने पर ठेकेदार मेसर्स मनोज मिश्रा को नोटिस देकर 15 दिन में काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

Related Articles