पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता सज्जन वर्मा ने कहा, राहुल गांधी के कार्यक्रम को प्रभावित करने के लिए भाजपा की ओर से माहौल बनाने की कोशिश की गई। उन्होंने शहर में लगाए गए झूठ की गूंज पोस्टरों का भी जिक्र किया। वर्मा ने कहा कि पोस्टरों में राहुल गांधी का चेहरा काला करके दिखाया गया और कार्यक्रम के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास किया गया। वहीं वर्मा ने आयोजन के दौरान एक पुलिस अफसर और राहुल गांधी की टीम के बीच बहस के बारे में विवादित टिप्पणी करते कहा कि वह अफसर सिंघम बन रहा था, उसे पता नहीं सरकार बदलती रहती है।
21/09/2026
0
14
Less than a minute
You can share this post!
