सत्ता-संगठन के प्रमुख नेता लंबे अंतराल के बाद सीएम हाउस में सामान्य से लेकर अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-मंथन करते रहे। संगठन के आगामी कार्यक्रमों के अलावा नगरीय निकाय व सहकारिता चुनाव के अलावा संगठन में भी कई मामले लंबित हैं। निगम-मंडल व कुछ प्राधिकरणों में नियुक्तियां बाकी है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से विभिन्न निगम और मंडलों के साथ भोपाल-इंदौर विकास प्राधिकरण में नियुक्तियों को हरी झंडी दिए जाने की तैयारी है। संगठन में जिला और प्रदेश कार्यकारिणी में खाली पदों को भरने के साथ ही जिलों की कार्यकारिणी में बदलाव-फेरबदल पर भी मंथन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद थे। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में गणेश स्थापना के बाद सभी नेता इस बैठक के लिए रवाना हो गए।
15/09/2026
0
22
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
ई-रिक्शा के लिए अब तय होंगे रूट, मुख्य…
- 06/10/2026
साइबर फ्रॉड से सेफ्टी के लिए आईटी ने…
- 06/10/2026
कलेक्टर अतिक्रमण तोड़ रहे थे, ऊपर से घंटी…
- 06/10/2026
