दतिया में पांच विद्युत बकायादारों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित

दतिया में लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले पांच लोगों के शस्त्र लाइसेंस कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए। कार्रवाई मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रस्ताव पर की गई। संबंधितों को शस्त्र और एम्यूनिशन थाने में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें राधेश्याम, अरविंद कुमार यादव, मनोहर कुशवाहा, बद्री प्रसाद और अशोक श्रीवास्तव शामिल हैं। पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद बकाया जमा नहीं किया गया। जिले में अब तक करीब 200 शस्त्र लाइसेंसधारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। इनमें 73 ने बकाया जमा कर करीब एक करोड़ रुपये राजस्व जमा कराया। प्रशासन ने अपने आदेश में कहा है कि लंबे समय तक विद्युत देयकों का भुगतान नहीं करना तथा विद्युत चोरी जैसे कृत्य जिम्मेदार नागरिक के आचरण के अनुरूप नहीं हैं।

Related Articles