मप्र समेत 4 राज्यों में बारिश: बिहार में ओले गिरे राजस्थान में आंधी से एक शख्स की मौत

राजस्थान
  • बाड़मेर 45.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म…

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। देश में शनिवार को बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश हुई। वहीं गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी होने लगी है। बिहार में पिछले 10 दिनों से तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। शनिवार को नालंदा और शेखपुरा में ओले भी गिरे। पटना जिले में 600 से ज्यादा पेड़ गिर गए। 50 से ज्यादा गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हो गईं। मध्य प्रदेश के 22 जिलों में बारिश हुई और सिवनी में ओले गिरे। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर पडऩे के साथ ही गर्मी तेज होने लगी है। देश में सबसे ज्यादा गर्म बाड़मेर रहा। यहां तापमान 45.7 डिग्री और जैसलमेर में 45 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। गुजरात के राजकोट में पारा 43.7 डिग्री रहा। वहीं शनिवार को नागौर, अजमेर, टोंक और सवाई माधोपुर में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। बूंदी में अंधड़ के दौरान टिनशेड समेत उड़े व्यक्ति की मोबाइल टावर से टकराने के बाद मौत हो गई।
पटना में 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा
शुक्रवार शाम को पटना का मौसम अचानक बदल गया। 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आई आंधी ने सबकुछ तबाह कर दिया। करीब 500 से अधिक पेड़ सडक़ पर गिर गए। बेली रोड, गर्दनीबाग, वीरचंद्र पटेल रोड समेत कई जगह पेड़ गिरने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गई। देर रात तक बेली रोड पर लंबा जाम लगा रहा। दो किमी की दूरी तय करने में दो से ढाई घंटे तक का वक्त लग गया। पटना जू में 35 से अधिक पेड़ गिर गए। आलम यह हआ कि आज यानी शनिवार को पटना जू को बंद कर दिया गया। वहीं खराब मौसम के कारण कोलकाता से आ रही फ्लाइट डायवर्ट हो गई। पटना के 125 फीडरों से बिजली सप्लाई बंद हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Articles