कृष्णा की फटकार: संकरी सीवेज पाइपलाइन न डालें, बड़े बॉक्स कल्वर्ट बनाएं

  • कॉलोनियों पर मंडरा रहा खतरा …

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
अयोध्या बायपास के चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट रहवासियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। सडक़ निर्माण में तकनीकी खामियों और खराब डिजाइन के कारण क्षेत्र की 12 से अधिक कॉलोनियों पर भविष्य में जलमग्न होने का खतरा मंडरा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक और राज्य सरकार में मंत्री कृष्णा गौर ने हस्तक्षेप किया है। इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए विधायक ने निर्देश दिए कि जहां भी रोड के बीच से पानी गुजारना है, वहां अब संकरी सीवेज पाइपलाइन नहीं डाली जाएगी। इसके बजाय बड़े बॉक्स कल्वर्ट बनाए जाएंगे, ताकि पानी का बहाव बाधित न हो। इस मुद्दे पर मंत्री 16 अप्रैल को एनएचएआई, नगर निगम और स्थानीय पार्षदों के साथ निर्णायक बैठक करेंगी।
ऊंची सडक़ और नालियों ने बढ़ाई धडक़न: सडक़ की ऊंचाई मौजूदा रिहायशी इलाकों के धरातल से काफी ज्यादा रखी गई है। इतना ही नहीं, सडक़ के किनारे बनाई जा रही नालियां भी कॉलोनियों के स्तर से ऊंची हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के दौरान यह नालियां ओवरफ्लो होंगी और सारा पानी वापस बस्तियों के अंदर घुसेगा, जिससे सैकड़ों घरों में डूब की स्थिति बन जाएगी।
बॉक्स कल्वर्ट से सुलझेगी गुत्थी, 16 को बड़ी बैठक
सडक़ ऊंची होने से हमारे घरों का लेवल नीचे हो गया है। ड्रेनेज का सिस्टम पूरी तरह फेल दिख रहा है। अगर पहली बारिश में पानी घरों में घुसा, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। इंजीनियरों को मौके पर आकर देखना चाहिए कि उन्होंने क्या डिजाइन बनाया है। बायपास के चौड़ीकरण का हम स्वागत करते हैं, लेकिन यह लोगों की जिंदगी दांव पर लगाकर नहीं होना चाहिए। नाली सडक़ से भी ऊंची बना दी गई है। यह कॉमन सेंस की बात है कि पानी नीचे की तरफ बहेगा। हमें डर है कि बरसात में हमारी कॉलोनियां तालाब बन जाएंगी।

Related Articles