देश के सबसे उम्रदराज नौसेना पेंशनरों में शामिल एक्सबी डेविड का सम्मान

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
भारतीय नौसेना में वर्ष 1948 में अपनी सेवाएं शुरू करने वाले एक्स.बी. डेविड लिए यह एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण रहा, जब उन्हें देश के सबसे उम्रदराज नौसेना पेंशनरों में शामिल होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्टर्स, जबलपुर के अधिकारियों एवं स्टाफ द्वारा आयोजित इस गरिमामय समारोह में डेविड के नौसेना के प्रति दिए गए लंबे योगदान और समर्पण की सराहना की गई।  डेविड वर्ष 1948 में भारतीय नौसेना में भर्ती हुए थे और 12 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद 1960 में सेवानिवृत्त हुए।
समारोह के दौरान अधिकारियों और स्टाफ ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी की ओर से भेजा गया विशेष प्रशस्ति पत्र डेविड को सौंपा गया। इसके साथ ही 90 वर्ष की आयु पूरी करने के उपलक्ष्य में नौसेना की ओर से उन्हें एक विशेष कैप प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते समय डेविड भावुक हो गए और उन्होंने नौसेना में बिताए अपने स्वर्णिम दिनों तथा अनुभवों को याद कर सभी का आभार जताया।

Related Articles