- 27-28 जुलाई गुरु पूर्णिमा पर सीएम सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
मध्यप्रदेश में सोमवार की शाम तक करीबन साढ़े पांच हजार चयनित प्राथमिक शिक्षकों के दस्तावेज अपलोड हो चुके हैं। इनकी आज अपलोड करने की अंतिम तिथि नी। अब मंगलवार को इन दस्तावेजों का सत्यापन होगा। कूल शिक्षा विभाग इन सभी को 27-28 जुलाई गुरु पूर्णिमा को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हाथों से सौंपने की तैयारी कर रही है। इसके बाद इन सभी चयनितों को शालाओं में रिक्त पदों पर भेजा जाएगा। बता दें कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती वर्ग तीन के तहत कुल 13089 में से कुल 10150 पद भरे जाएंगे। इनमें से आठ हजार स्कूल शिक्षा विभाग और 2,939 पद जनजातीय कार्य विभाग में भरे जाने हैं। करीब 400 प्रकरण न्यायालय में लंबित होने के कारण उन्हें प्रक्रिया से अलग रखा गया है। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी टीचर (वर्ग 3) के लिए कुल 13,089 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।
ऐसी चली प्रक्रिया
बता दें कि चयनित शिक्षकों की पूरी प्रक्रिया का समय 18 जुलाई से 20 जुलाई के बीच उम्मीदवारों ने दस्तावेज अपलोड करने और जिला चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली। इसके बाद 19 जुलाई से 21 जुलाई तक जिला स्तर पर दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया गया। विभाग 27 और 28 जुलाई 2026 तक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपने की तैयारी में है। डीपीआई जिन अभ्यर्थियों ने सत्यापन पूरा कर लिया है, वे अपनी मेरिट और नियुक्ति पत्र से संबंधित पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं।
ओपन स्कूल से किए कोर्स को सत्यापन में कर दिया अमान्य
मध्य प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में लोक शिक्षण संचालनालय के दस्तावेज सत्यापन में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग एनआईओएस से 18 महीने का डी ईएल ईडी कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों को अचानक अमान्य करार करने या उनके प्रकरणों को होल्ड पर डाला जा रहा है। विभाग के इस अचानक बदले रुख से हजारों चयनित अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई है। नए नियम से कई अभ्यर्थियों की नौकरी लगते लगते रह जाने की संभावना है। हालांकि इस पर अभी देर रात तक डीपीआई ने कोई स्पष्टीकरण नहीं जारी किया है। फिलहाल अभ्यर्थियों ने विभाग के इस निर्णय पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अभ्यर्थियों के अनुसार वर्ष 2018 और 2020 की शिक्षक भर्तियों में इसी एनआईओएस डीईएल ईडी कोर्स को पूरी तरह मान्यता दी गई थी।
इनका कहना हैं…
निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अभ्यर्थियों का दस्तावेज अपलोड सोमवार को कर लिया गया है। सत्यापन प्रक्रिया मंगलवार को होगी। यदि कोई अभ्यर्थी उचित कारण से दस्तावेज अपलोड या सत्यापन नहीं करा पाते हैं, तो उनके लिए केंद्रीयकृत व्यवस्था की जाएगी। अभी तक साढ़े पांच हजार अभ्यर्थियों ने दस्तावेज अपलोड कर दिए हैं।
अभिषेक सिंह, आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल।
