तेलंगाना विधानसभा परिसर में मंगलवार को एक अत्यंत दुखद घटना घटी। ऊर्जा विभाग के विशेष मुख्य सचिव नवीन मित्तल के पर्सनल सेक्रेटरी राजू अचानक बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद पशुपालन मंत्री वाकिति श्रीहरि ने तुरंत आगे बढक़र उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। मेडिकल स्टाफ को बुलाया गया और राजू को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिस कारण उनकी मौत हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राजू हॉल के फर्श पर लेटे हुए हैं। मंत्री वाकिति श्रीहरि घुटनों के बल बैठे हुए है और सीपीआर दे रहे हैं। बताया जाता है कि थोड़ी देर बाद डॉक्टर और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने भी मदद की। इसके बाद राजू को अस्पताल ले जाया गया। वही वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने मंत्री वाकिति श्रीहरि की सराहना की है। उन्होंने बिना देरी किए प्राथमिक चिकित्सा शुरू की। कई लोगों का कहना है कि आपात स्थिति में मंत्री का तुरंत मैदान में उतरना सराहनीय है। हालांकि प्रयास के बावजूद राजू की जान नहीं बचाई जा सकी।
09/09/2026
0
5
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति…
- 10/09/2026
एमपी सहित 5 राज्यों के लिए 3 मल्टी-ट्रैकिंग…
- 10/09/2026
तलाक, हलाला और फिर दोबारा निकाह से इंकार…
- 10/09/2026
केंद्र सरकार ने कहा- मैरिटल रेप को अपराध…
- 10/09/2026
