
महिला एशिया कप का खिताबी मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। पिछले एशिया कप फाइनल भी दोनों टीमें भिड़ी थी, तब श्रीलंका ने खिताब अपने नाम किया था। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक नहीं हारा है। टीम ने ग्रुप स्टेज में थाईलैंड, हॉन्गकॉन्ग और पाकिस्तान को हराया। फिर सेमीफाइनल में बांग्लादेश को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर श्रीलंका भी टूर्नामेंट में अजेय रहा है। 10वीं बार एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा। भारत हर बार फाइनल में पहुंचा है। टीम 4 बार वनडे और अब छठी बार टी-20 फॉर्मेट का फाइनल खेलेगी। वनडे फॉर्मेट के चारों फाइनल भारत ने जीते हैं। टी-20 में टीम 2012, 2016 और 2022 में चैंपियन बनी, जबकि 2018 और 2024 में रनर-अप रही थी। टी-20 में दोनों टीमों के बीच कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 25 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को 5 मैचों में सफलता मिली। 1 मैच बेनतीजा रहा। हालिया फॉर्मट भी भारत के पक्ष में है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले 10 में से 9 मुकाबले जीते हैं।
