9/11 हमले से पहले लादेन की हिट लिस्ट में था भारत’, सीआईए की रिपोर्ट में खुलासा

9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की तरफ से जारी 70 से अधिक गोपनीय दस्तावेजों ने वैश्विक सुरक्षा के इतिहास की एक खौफनाक परत उधेड़ दी है। कुल मिलाकर यह खुलासा महज अमेरिका केंद्रित नहीं। इस बात को ऐसे समझिए कि सीआईए की तरफ से जारी दस्तावेज में अब इस बात को खुलासा हुआ है कि अमेरिका से पहले ओसामा बिन लादेन का नापाक साया भारत पर भी मंडरा रहा था। दस्तावेज में दावा किया गया है कि लादेन भारत पर भी हमला करने की साजिश रच रहा था। बता दें कि सीआईए की तरफ से जारी किए गए दस्तावेजों में 28 अगस्त 1998 का एक खुफिया मेमो भी शामिल है। इसका शीर्षक बिन लादेन का आतंकवादी नेटवर्क अभी भी एक खतरा है है। इस मेमो के मुताबिक, ओसामा बिन लादेन कई देशों में बड़े हमलों को अंजाम देने की फिराक में था। ऐसे में जारी इस दस्तावेजों में जिन देशों के नाम इसमें सामने आए हैं, उनमें भारत के अलावा पाकिस्तान, मिस्र, कुवैत, सऊदी अरब, यमन, युगांडा और नाइजीरिया शामिल हैं।

Related Articles