
बिच्छू डॉट कॉम। स्पेन के टोलेडो प्रांत में सुबह एक भीषण रेल हादसे में ६८ लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना सुबह 9 बजे टोलेडो के सेविला में मोरा और ओरगाज कस्बों के बीच हुई, जब एक ही दिशा में जा रही दो हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्पेन की सरकारी ट्रेन (रेनफे) और प्राइवेट ऑपरेटर (इर्यो) की इन ट्रेनों की औसत रफ्तार 200 किमी प्रति घंटे से अधिक थी। पीछे से हुई इस टक्कर के कारण कई डिब्बे पूरी तरह मलबे में बदल गए और पटरी से उतर गए। हादसे के तुरंत बाद राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी अंदालूसिया क्षेत्र से जोडऩे वाली मुख्य रेल लाइन को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। ठीक इसी लाइन पर नौ महीने पहले जनवरी में भी ऐसा ही एक भीषण हादसा हुआ था। जहां दो ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की जान चली गई थी। इन हादसों ने देश में रेलवे सुरक्षा और रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
