
बिच्छू डॉट कॉम। दिवाली से पहले केंद्र ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ा दिया है। बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में डीए बढ़ोतरी पर फैसला हुआ। इस बढ़ोतरी से महंगाई भत्ता 60 से बढक़र 63 फीसदी हो जाएगा। इससे लगभग 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर को फायदा होगा। नई दरें 1 जुलाई से लागू मानी जाएंगी। सरकार इसपर 10 हजार करोड़ खर्च करेगी। इससे पहले सरकार ने अप्रैल में कर्मचारियों के डीए और पेंशनर्स के लिए डीआर में 2 फीसदी का इजाफा किया था। उस बढ़ोतरी के साथ डीए की दर 60 फीसदी पर पहुंच गई थी। अब 3 फीसदी की ताजा बढ़ोतरी के बाद यह आंकड़ा 63 फीसदी हो गया है। केंद्र के इस फैसले से त्योहारों के सीजन में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा आर्थिक फायदा मिलेगा और पिछले महीनों का एरियर भी खाते में आएगा।
