राजस्थान में आंधी-बारिश, यूपी में गिरे ओले, अंधेरा छाया

राजस्थान

यूपी, बिहार, हरियाणा और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में रविवार सुबह से बारिश हो रही है। राजस्थान के जयपुर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।  उत्तराखंड के देहरादून में सुबह से तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश से पहले पूरा शहर काले घने बादलों से घिर गया। इससे दिन में अंधेरा छा गया। हरियाणा के अंबाला में भी बारिश हुई, जिससे कई कॉलोनियों में पानी भर गया। वहीं देश के कई शहरों में अब भी हीटवेव की स्थिति है। महाराष्ट्र का वर्धा 44.5 डिग्री तापमान के साथ देश में सबसे सबसे गर्म रहा। चंद्रपुर में 44.4 डिग्री पारा रहा। राजस्थान के जैसलमेर में 44.4 और बाड़मेर में 44.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Related Articles