खान सर कोचिंग सेंटर पर हमला, तोडफ़ोड़ करने वाले गिरफ्तार

हमला

बिच्छू डॉट कॉम। पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुए बवाल में पुलिस ने ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान रौशन आनंद उर्फ रौशन सर ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके खिलाफ साजिश हुई है। रौशन के अलावा उनके दो साथी गौरव और अभिषेक को भी जेल भेजा गया है। खान सर के कोचिंग सेंटर के मैनेजर कन्हैया सिंह की शिकायत पर कदमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसमें तोडफ़ोड़, मारपीट के आरोप में 4 लोगों को नामजद और 15-20 लोगों को अज्ञात आरोपी बनाया गया है। पटना के सदर एसडीपीओ-1 राजेश रंजन ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस को मंगलवार रात करीब खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पथराव, मारपीट और फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, तो फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई।

Related Articles