मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल! पांच मंत्रियों की होगी छुट्टी

मोदी कैबिनेट

बिच्छू डॉट कॉम। मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी पूरी हो गई है। 20 जुलाई से मानसून सत्र शुरू हो रहा। इससे पहले फेरबदल किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह पुरी, पंकज चौधरी, हर्ष मल्होत्रा और धर्मेंद प्रधान की कैबिनेट से छुट्टी तय है। कैबिनेट अब ज्यादा युवा होगी। औसत उम्र भाजपा अध्यक्ष की उम्र के आसपास यानी 46 साल होगी। 2-4 साल कम-ज्यादा हो सकती है, लेकिन 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को बाहर जाना पड़ेगा। अपवाद ही बचेंगे। हालांकि, ये नियम पीएम पद के लिए लागू नहीं होगा। पिछले दो फेरबदल में कैबिनेट के जो चेहरे नहीं बदले, वो इस बार जरूर बदलेंगे। इधर, जिन पार्टियों से टूटकर लोग भाजपा में आए, उन्हें भी कैबिनेट में जगह दी जाएगी। इसमें पंजाब से टूटकर आने वाले आप के राज्यसभा सांसद शामिल हैं। इनके अलावा शिवसेना से टूटकर आए सांसद और पश्चिम बंगाल की टीएमसी के सांसद भी है। उन्हें भी कैबिनेट में शामिल करने की तैयारी है। सीतारमण से कोई नाराजगी नहीं है। वो मोदी और शाह की कोर टीम में हैं।

Related Articles