मध्यप्रदेश के मैहर जिले में रीवा रोड स्थित एनएच-30 पर नादन थाना क्षेत्र के रीघरा गांव के पास देर रात भीषण सडक़ हादसा हो गया। यहां जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे पटेल परिवार की कार पीछे से एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नादन थाना क्षेत्र के ग्राम रीघरा के पास रात एक बजे हुआ। मृतकों की पहचान अंकुर पटेल, मृदुन पटेल, विशेष पटेल, हरिशंकर पटेल ओर एक अन्य परिजन के रूप में हुई। सभी मृतक पूर्व विधायक स्व. लालजी पटेल के परिवार के सदस्य हैं। हादसे में संजीव कुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल भी अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
08/07/2026
0
64
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर…
- 14/10/2026
खुलासा: ब्रिक्स सम्मेलन के समय से ही पाक…
- 14/10/2026
देश के 100 शहरों को 2031 तक भीख-मुक्त…
- 13/10/2026
