ईरान-अमेरिका वार्ता पर सस्पेंस, बैठक की तारीख तय नहीं

ईरान-अमेरिका वार्ता

बिच्छू डॉट कॉम। पश्चिम एशिया में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। ईरान ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ किसी भी तरह की वार्ता के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने तुर्किये के अंताल्या डिप्लोमेसी फोरम में कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत के लिए पहले एक साझा ढांचा तय करना जरूरी है, उसके बाद ही आगे बढ़ा जा सकता है। खतीबजादेह ने कहा कि जब तक बुनियादी समझ नहीं बनती, तब तक किसी नई तारीख पर सहमति संभव नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बातचीत में प्रगति हुई है, लेकिन कुछ मुद्दों पर अभी भी मतभेद बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष का कठोर रुख अंतरराष्ट्रीय कानून में ईरान को अलग करने की कोशिश करता है, जिसे ईरान स्वीकार नहीं करेगा। ईरानी अधिकारी ने कहा कि उनका देश एनपीटी और आईएईए का सदस्य है और अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों दोनों को मानता है।

Related Articles