आईपीएल में दर्शक बोला… ‘छू’ और क्लीन बोल्ड हो गए सीएसके के बल्लेबाज दुबे

आईपीएल

बिच्छू डॉट कॉम। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। इस मैच में मजाक मजाक में एक फैन ‘काला जादू’ जैसा कुछ करता दिखा और देखते ही देखते शिवम दुबे क्लीन बोल्ड हो गए। मैच के दौरान एक अलग ही घटना ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। स्टैंड में बैठे एक दर्शक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘काला जादू’ करने जैसी एक्टिंग करता नजर आता है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही वह दर्शक ‘छू…’ बोलकर इशारा करता है, उसी समय मैदान पर बल्लेबाजी कर रहा सीएसके का खिलाड़ी आउट हो जाता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो को ‘काला जादू का लाइव डेमो’ बताकर शेयर करना शुरू कर दिया।  इस वायरल वीडियो पर फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोग इसे मजेदार संयोग मान रहे हैं, तो कुछ इसे अंधविश्वास से जोडक़र देख रहे हैं। हालांकि, क्रिकेट विशेषज्ञ इसे सिर्फ एक इत्तेफाक मान रहे हैं और खेल को इससे जोडऩे से बचने की सलाह दे रहे हैं।

Related Articles