सितंबर के जीएसटी कलेक्शन में 14.7 प्रतिशत का उछाल

जीएसटी कलेक्शन

बिच्छू डॉट कॉम। जीएसटी संग्रह के सितंबर महीने के आंकड़े आ गए हैं। फेस्टिव सीजन से पहले सरकारी टैक्स कलेक्शन काफी पॉजिटिव रहा। गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में कुल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स का कलेक्शन 2,03,521 करोड़ रहा। ये आंकड़ा पिछले साल इसी महीने की तुलना में 14.7 फीसदी अधिक है। इस फाइनेंशियल ईयर की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के लिए कुल कलेक्शन 12,46,278 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 11.6 प्रतिशत अधिक दर्ज किया गया है। ग्रास जीएसटी कलेक्शन सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढक़र 2.03 लाख करोड़ रहा। घरेलू गतिविधियों से जीएसटी कलेक्शन 10.1 प्रतिशत बढक़र करीब 1.38 लाख करोड़ रहा, जबकि आयात से प्राप्त रेवेन्यू में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, और आंकड़ा बढक़र 65,525 करोड़ हो गया। आंकड़ों के मुताबिक जीएसटी रिफंड 3 फीसदी घटकर 27,001 करोड़ रहा। ‘रिफंड’ को अर्जस्ट करने के बाद सितंबर में शुद्ध जीएसटी कलेक्शन 18.1 प्रतिशत बढक़र 1.76 लाख करोड़ से अधिक हो गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 1.49 लाख करोड़ था।

Related Articles