अमेरिका में मौत के दो इंजेक्शन देने के बाद भी बची महिला, सजा टली

मौत के दो इंजेक्शन

बिच्छू डॉट कॉम। अमेरिका में मौत की सजा पाने वाली एक महिला कैदी को मौत के 2 इंजेक्शन दिए गए, लेकिन इसके बाद भी उसकी जान नहीं गई। उसकी धडक़न चलती रही और वह नींद में खर्राटे ले रही थी। मामला अमेरिका के टेनेसी राज्य का है। क्रिस्टा गेल पाइक नाम की महिला 1995 में हत्या के मामले में दोषी करार की गई थी। उसे एक साल बाद मौत की सजा सुनाई गई थी। हालांकि अब उसकी सजा टाल दी गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले अमेरिका में अब तक सिर्फ 7 ऐसे मामले आए थे जिनमें मौत का इंजेक्शन देने के बाद भी दोषी की जान बच गई थी। रात 7:27 बजे: पाइक स्ट्रेचर पर बंधी हुई थी और होश में थी। उन्हें पहला इंजेक्शन दिया गया रात 8:26 बजे: पाइक को पेंटोबार्बिटल का दूसरा इंजेक्शन दिया गया। इस दौरान वह नींद में थी। रात 8:53 बजे: पाइक का माइक्रोफोन बंद कर दिया गया, गवाहों को बाहर जाने के लिए कहा गया। देर रात: पाइक के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में इमरजेंसी याचिका दायर कर प्रक्रिया तुरंत रोकने की मांग की।

Related Articles