रेल यात्री ध्यान दें! अब सफर में रात को नहीं मिलेगा खाना, रेलवे ने दिया झटका

रेल यात्री

जो लोग लेट नाइट डिनर करना पसंद करते हैं तो उन्हें सफर के दौरान अपनी यह आदत बदलनी होगी। ट्रेनों में अब देर रात भोजन की सुविधा नहीं मिलेगी। रात 11 से सुबह छह बजे तक पैंट्री सेवा बंद रहेगी। इस दौरान न तो खाने-पीने की वस्तुएं मिलेंगी और न ही गर्म पानी या चाय मिल सकेगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन-आईआरसीटीसी ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। इससे अब देर रात भोजन करने वाले यात्रियों को घर से टिफिन पैक करा कर ले जाना होगा या फिर स्टेशन पर उपलब्ध खाने-पीने की वस्तुओं से भूख मिटानी होगी। यात्रियों से जुड़ी यह सुविधा बंद किए जाने को लेकर आईआरसीटीसी की ओर से कहा गया है कि रात में पैंट्री कार की साफ-सफाई व अन्य मेंटेनेंस के काम कराए जाएंगे। यात्रियों को पैंट्री कार से स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्यकर खान-पान सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पैंट्री कार की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Related Articles