
बिच्छू डॉट कॉम। बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के करीब एक माह बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर असहज स्थिति खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए हमले की घटना के एक दिन बाद तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा रविवार शाम में कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास पर बुलाई गई पार्टी विधायकों की बैठक में 80 में से केवल 20 विधायक ही पहुंचे। विधायकों की बेहद कम उपस्थिति के कारण ममता को बैठक स्थगित करनी पड़ी। इधर बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी वीडियो फुटेज के आधार पर रातभर चली छापेमारी के बाद हुई। शनिवार को दक्षिण सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट हुई थी। उन पर अंडे और चप्पल भी फेंके गए थे। अभिषेक ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या की कोशिश की गई। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
