मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता केजेपी-21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढक़र 60 हो गई है। इनमें 41 चीते ऐसे हैं, जिनका जन्म भारत की धरती पर हुआ है। खास बात यह है कि केजेपी-21 भारतीय धरती पर जन्म लेने के बाद शावकों को जन्म देने वाली तीसरी मादा चीता बन गई है। इससे पहले मुखी और केजेपी-12 भी भारत में शावकों को जन्म दे चुकी हैं। नए शावकों के जन्म की एक और खास वजह है। इनके पिता बोत्सवाना से भारत लाए गए नर चीता हैं। ऐसे में इन पांच शावकों के जन्म के साथ भारत में बोत्सवाना वंशावली की शुरुआत हुई है। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो पार्क में चीतों की नई पीढ़ी का जन्म प्रोजेक्ट चीता के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। लगातार हो रहे जन्मों से भारत में चीता आबादी बढऩे के साथ आनुवंशिक विविधता बढ़ाने की उम्मीद भी मजबूत हुई है।
06/10/2026
0
1
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
अमेरिका ने अपनी पसंद से अकेली ताकत बनने…
- 06/10/2026
जीएसटी: 5 करोड़ टैक्स चोरी पर ही चलेगा…
- 05/10/2026
