
बिच्छू डॉट कॉम। भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित और बड़े सम्मान 72वें नेशनल फिल्म अवॉड्र्स को लेकर इंतजार अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। साल 2024 की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित करने के लिए शनिवार को विजेताओं के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई। बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड कार्तिक आर्यन और ममूटी (ब्रह्मयुगम) को मिला है। बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड आर्टिकल 370 के लिए यामी गौतम को मिला है। दूसरी ओर धनुष की रायन ने बेस्ट तमिल फिल्म और राजकुमार राव की श्रीकांत को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं बेस्ट फिल्म क्रिटिक के लिए 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड संजीव श्रीवास्तव को हिंदी सिनेमा की गहरी समझ के लिए दिया गया है। फिल्ममेकर जयराज की अगुवाई वाली 11 सदस्यों की जूरी ने देश भर से आई एंट्रीज का मूल्यांकन करने के बाद इस साल के विजेताओं को चुना। फीचर फिल्म्स की श्रेणी में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड अमरण (तमिल) के लिए म्यूजिक डायरेक्टर जी वी प्रकाश कुमार को मिला है।
