पति और प्रेमिका को आजीवन कारावास, अवैध संबंधों के चलते कर दी थी पत्नी की हत्या

आजीवन कारावास

बिच्छू डॉट कॉम। यूपी के रामपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. अवैध संबंधों में बाधा बन रही पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पति और उसकी प्रेमिका को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह फैसला रामपुर की एडीजे फस्र्ट कोर्ट ने सुनाया है। यह मामला 29 मार्च 2024 की रात का है, जब अमरीक सिंह नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी चरणजीत कौर की हत्या कर दी थी. जांच में सामने आया कि अमरीक सिंह के अपनी ही रिश्तेदार अमनदीप कौर के साथ अवैध संबंध थे। पत्नी लगातार इसका विरोध कर रही थी. इसी विरोध और संबंधों में बाधा बनने के कारण पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची. आरोप लगाया गया था कि घटना वाली रात अमरीक सिंह और अमनदीप कौर ने मिलकर पहले चरणजीत कौर का गला दबाया और बाद में उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की जांच और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles