
भारतीय वायुसेना को शुक्रवार को स्वदेशी ट्रेनर विमान एचटीटी-40 मिला है। इसका नाम अंकुर रखा गया है। इस विमान को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया है। यह भारतीय रक्षा सेवाओं की शुरुआती पायलट ट्रेनिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। वायुसेना ने 2023 में 70 एचटीटी-40 विमानों का कॉन्ट्रैक्ट किया था। हालांकि इसमें एक साल की देरी हुई। इसके अलावा एचएएल ने 2 तेजस ट्रेनर विमान भी एयरफोर्स को सौंपे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने बेंगलुरु में विमानों के हैंडओवर प्रोग्राम में शामिल हुए। रक्षा मंत्री ने विमानों की पूजा की। कार्यक्रम में एचएएल ने चार नए ध्रुव हेलीकॉप्टर पवन हंस लिमिटेड को सौंपे। राजनाथ हेलीकॉप्टर के कॉकपिट में भी बैठे।
