आईआईटी छात्रा के सिर सजा मिस यूनिवर्स तेलंगाना का ताज

कहते हैं कि अगर जुनून हो तो कोई भी काम किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है आईआईटी मद्रास की एक छात्रा ने। डेटा साइंस की पढ़ाई करने वाली हसिथा नारायणभट्टा ने पढ़ाई के साथ-साथ ब्यूटी पेजेंट में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने मिस यूनिवर्स तेलंगाना 2026 का खिताब जीत लिया है।  हसिथा ने जीएनआईटी, हैदराबाद से बीटेक किया है। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ ब्यूटी पेजेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया।उनकी सफलता दिखाती है कि मेहनत और सही बैलेंस के साथ छात्र पढ़ाई के साथ अपनी दूसरी रुचियों में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। यह खिताब केवल ब्यूटी पेजेंट में जीत से कहीं अधिक मायने रखती है। मेरी यात्रा इस विश्वास को दर्शाती है कि उत्कृष्टता किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। शिक्षा, प्रौद्योगिकी और कला में संतुलन बनाकर, मैं युवाओं को आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहती हूं। मिस यूनिवर्स तेलंगाना 2026 का ताज पहनना उनके लिए सम्मान की बात है।

Related Articles