मेरा टिकट काटने वाले कोई और हैं, वहां तक तुम्हारे पहुंचने की क्षमता नहीं

पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को दतिया में मंच से कहा कि-आशुतोष की क्षमता है क्या मेरा टिकट काटने की? टिकट काटने वाले कोई और हैं और वहां तक तुम्हारे पहुंचने की क्षमता नहीं, वहां हम बात करेंगे और तुम जानते हो हम ठहरेंगे नहीं, वो बात हम करेंगे। मिश्रा ने दतिया के पुलिस अधीक्षक को भी नसीहत देते हुए कहा कि मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूं, याद रखता हूं। मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं। डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर 11 जुलाई को दतिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया था। इस दौरान पथराव होने पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और अश्रु गैस के गोले छोड़े गए थे। इस पर गुरुवार को कार्यकर्ता बैठक में डॉ. मिश्रा ने कहा, निर्दोष कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई ठीक नहीं है। के नजदीक है, ये तुमने साबित कर दिया। राजनीति खो-खो का खेल है। पार्टी हमारी मां है। ऐसे मौके कभी-कभी आते हैं, वो दतिया में भी आया। अब दतिया में बात भाजपा की हो रही है, आशुतोष की नहीं, इसलिए सबको भाजपा का काम करना है। भाजपा को जिताना है। मैं हमेशा कार्यकर्ता के साथ हूं। हमें किसी भी स्थिति में गलत कदम नहीं उठाना है। मैं कमजोर नहीं हूं। पार्टी नेतृत्व मेरे साथ है। हम यहीं रहेंगे, कहीं नहीं जाएंगे। अंत में कहा-जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां, जी चाहे जब आवाज दो, हम हैं यहां।

Related Articles