बंगाल में टीएमसी के पूर्व विधायक गिरफ्तार, जमीन हड़पने के आरोप

पूर्व विधायक गिरफ्तार

बिच्छू डॉट कॉम। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की नैहाटी विधानसभा से टीएमसी के पूर्व विधायक सनत डे को आज शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। सनत डे को जबरन वसूली, अवैध रूप से जमीन हड़पने और 2021 के विधानसभा चुनावों व 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा में शामिल होने जैसे आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। सनत डे को जिला अदालत में पेश किया जाएगा और सरकारी वकील उनकी पुलिस कस्टडी की मांग करेंगे। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, नैहाटी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक डे पर लंबे समय से इलाके में जबरन वसूली और अवैध रूप से जमीन हड़पने के आरोप लगते रहे हैं।  

Related Articles