
बिच्छू डॉट कॉम। जबलपुर नगर निगम में प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी (बाबू) के पद पर पदस्थ पोला राव के घर मंगलवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर यह कार्रवाई की गई। देर रात तक बाबू की 2.82 करोड़ की संपत्ति उजागर हो चुकी थी। टीम ने विजय नगर के मुस्कान प्लाजा में स्थित उनके निवास पर घंटों तक जांच की और आय तथा संपत्ति से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त किए। मूल रूप से आंध्रप्रदेश निवासी पोला राव वर्तमान में सिविल लाइन स्थित नगर निगम स्वास्थ्य कार्यालय में पदस्थ हैं। आंध्रप्रदेश में एक एकड़ कृषि भूमि होने के दस्तावेज भी सामने आए हैं। बैंक खातों, बीमा पॉलिसियों और नकद लेन-देन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं। पोला राव और उसके परिजनों के नाम पर करोड़ों की संपत्तियां और निवेश सामने आए हैं।
