
पुलवामा आतंकी हमले में शामिल आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। दावा किया जा रहा है कि हमलावर बाइक से आए थे और उन्होंने बुर्का पहन रखा था। मुजफ्फराबाद के एआईएमएस कॉलेज के बाहर कार सडक़ पर जाम में रुकी थी, तभी हमलावरों ने उस पर कई गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी आया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। भारत ने 2022 में हमजा बुरहान को यूएपीए के तहत आतंकी घोषित किया था। वह अबू दुजाना, अबू कासिम, बुरहान वानी और जाकिर मूसा का करीबी था। उसे 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड्स में से एक माना जाता था, इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।
