
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा ने 8 और सपा ने 2 सीटें जीत ली हैं। इन सभी सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होना था, लेकिन 10 सीटों पर 10 ही उम्मीदवारों होने से चुनाव नहीं कराए गए। इसके साथ ही बसपा का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व समाप्त हो गया। भाजपा उम्मीदवार और कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, श्रुति गंगवार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका रावत, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, राधा कांत ओझा और प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित चुन लिए गए हैं। वहीं, सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और उद्योगपति धनराज परिमल नाथवानी भी निर्विरोध चुने गए हैं। राज्यसभा में सपा की संख्या बढ़ गई है। अभी तक सपा के उच्च सदन में 4 सांसद रामगोपाल यादव, जावेद अली, रामजी लाल सुमन और जया बच्चन थे। अब रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी के निर्वाचन के बाद सपा सांसदों की संख्या बढक़र 5 हो गई है। नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को यूपी विधानसभा में चुनाव सर्टिफिकेट मिल गए हैं।
